Vaastu Shastra: नए साल के पहले ही दिन नहीं करें आप ये काम, नहीं तो पूरे साल होती हैं...
- byShiv
- 27 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। नया साल आने वाला हैं और इसके साथ ही एक नई शुरूआत भी होने वाली है। ऐसे में नए साल के पहले ही दिन आपको पैसों को लेकर गलती नहीं करनी है। धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, साल के पहले दिन किए गए कार्यों का प्रभाव पूरे वर्ष पर पड़ता है। ऐसे में नए साल की शुरुआत सोच-समझकर करना जरूरी होता है।
पैसों से जुड़ी गलती न करें
मान्यता है कि साल के पहले दिन धन का लेन-देन या उधार लेना शुभ नहीं माना जाता। इस दिन न किसी को पैसा उधार दें और न ही खुद उधार लें, क्योंकि इससे पूरे वर्ष आर्थिक रुकावटें आ सकती हैं.
विवाद और बहस से बनाएं दूरी
अगर नए साल की शुरुआत झगड़े या कटु शब्दों से होती है, तो इसका असर पूरे साल मानसिक तनाव के रूप में देखने को मिल सकता है. इसलिए किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें और दिन की शुरुआत शांति व सकारात्मक सोच के साथ करें।
pc- naidunia.com





