Valentine's Day: भूलकर भी गिफ्ट नहीं दे पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर ये चीजें
- byShiv
- 14 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह दिन बहुत खास माना जाता है। इस मौके पर कपल्स एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं और अपने प्यार का इजहार करने के लिए गिफ्ट्स भी देते हैं। लेकिन कई मान्यताओं के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें वैलेंटाइन डे या किसी भी खास अवसर पर पार्टनर को गिफ्ट में देने से परहेज करना चाहिए। इन चीजों को गिफ्ट करने से रिश्ते में दूरी, तनाव या गलतफहमियां बढ़ सकती है।
परफ्यूम
मान्यताओं के अनुसार वैलेंटाइन डे पर प्रेमी या प्रेमिका को परफ्यूम गिफ्ट में देना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि जैसे परफ्यूम की खुशबू उड़ जाती है, वैसे ही रिश्ते में भी दूरी आ सकती है।
घड़ी
इसके अलावा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पार्टनर को घड़ी गिफ्ट करने से मना किया जाता है। माना जाता है कि घड़ी समय को बांधने का प्रतीक है, जिससे रिश्ते में दूरियां और तनाव बढ़ सकते हैं।
कांच की चीजें
आपको कांच की चीजें भी गिफ्ट में देने से बचना चाहिए, कांच का टूटना अशुभ माना जाता है और इसे रिश्तों के टूटने से जोड़ा जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह संबंधों में अस्थिरता ला सकता है।
काले रंग की चीजें
काले रंग का संबंध शनि देव से माना गया है, वैलेंटाइन डे जैसे प्रेम से जुड़े मौके पर काले रंग की चीजें या कपड़े गिफ्ट करने से प्रेम जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है।
pc- oneindiahindi






