Varanasi: हाईवे के ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो खड़ी कर रील बना रहे युवकों को ट्रक ने कुचला, 4 की मौत, कई घायल

इंटरनेट डेस्क। वाराणसी के रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज (अंडरपास) पर सोमवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भजा है। बताया जा रहा हैं की कार सवार लोग स्कॉर्पियो वाहन खड़ा कर रील बना रहे थे। टक्कर से दो युवक ओवरब्रिज के नीचे गिर गए थे। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर भाग गया।
8 युवक मां विंध्यवासिनी के दर्शन को गए थे

शिवपुर के रहने वाले आठ युवक मीरजापुर मां विन्ध्वासिनी का दर्शन पूजन करने गए थे। दर्शन कर लौटते समय सुबह छह बजे रूपापुर स्थित ओवरब्रिज (अंडरपास) पर स्कॉर्पियो खड़ी कर रील बना रहे थे। इसी बीच प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के आसपास खड़े युवक कुचलने के साथ ही दो युवक पुल से नीचे सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरे एक युवक समेत ओवरब्रिज पर कुचलने से तीन युवकों की मौत हो गई।

pc- jagran