Vastu Remedies: पति-पत्नी के बीच बढ़ रहे हैं झगड़े तो फिर नई साल में करले आप ये उपाय

इंटरनेट डेस्क। पति-पत्नी के रिश्तों में कभी कभार तनाव बना रहता है। लेकिन वो दोनों एक दूसरे को मनाते हैं और आगे बढ़ते रहते है। लेकिन अगर लगातार ही यह परेशानी हैं और बड़े झगड़े हो रहे हैं, मनमुटाव हो रहा हैं तो दांपत्य जीवन की खुशियों को कम कर देती है। ऐसे में आपको एक ऐसा उपाय बता रहे हैं जो आप नई साल में कर लेंगे तो आपको परेशानी नहीं होगी।

क्या करना होगा आपको

साल के पहले दिन साथ में पूजा करें नए साल की शुरुआत पति-पत्नी को एक साथ पूजा करके करनी चाहिए। घर के मंदिर में या किसी नजदीकी मंदिर में बैठकर भगवान का ध्यान करें।

चंदन का तिलक लगाएं अगर जीवनसाथी को जल्दी गुस्सा आता है या बात-बात पर नाराजगी हो जाती है, तो नए साल के पहले दिन पूजा के बाद माथे पर चंदन का तिलक जरूर लगाएं।

कपूर का आसान उपाय रिश्ते में तनाव और बार-बार झगड़े हो रहे हों, तो कपूर का उपाय लाभकारी माना जाता है। कपूर का एक छोटा टुकड़ा लाल कपड़े में बांध लें और रात को सोते समय तकिए के नीचे रखें।

pc- herzindagi.com