Vastu Shastra: नहाने के पानी में मिलाएं आप भी ये चीजें, बदल जाएगी किस्मत
- byShiv
- 19 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में आपको कई चीजों के बारे में बताया जाता हैं और कई उपाय भी बताते हैं। ऐसे में आज बता रहे हैं की वास्तु शास्त्र में इंसान के स्नान के बारे में भी कई चीजें बताई गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही तरीके से किया गया स्नान तन और मन दोनों को साफ रखता है। तो चलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि किन चीजों को नहाने के पानी में मिलाना चाहिए।
काला नमक
वास्तु शास्त्र के अनुसार, काला नमक नकारात्मक ऊर्जा को खींच लेता है। जब इसे नहाने के पानी में मिलाया जाता है, तो मन का भारीपन और थकान कम होने लगता है।
गंगाजल
हिंदू धर्म में गंगाजल को बहुत ही पवित्र माना जाता है, नहाने के पानी में इसकी कुछ बूंदें डालने से स्नान शुद्ध हो जाता है, मान्यता है कि इससे मन शांत रहता है और नकारात्मक विचार दूर होते हैं।
तुलसी जी के पत्ते
हिंदू धर्म में तुलसी जी को पूजनीय, श्रीहरि का प्रिय और मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है. तुलसी के पत्तों को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नहाने के पानी में तुलसी के पत्ते डालने मानसिक तनाव से राहत मिलती है।
pc- tv9





