Vastu Shastra: सुबह उठते ही नहीं देखें आप भी ये चीजें, नहीं तो पूरा दिन जाएगा आपका खराब
- byShiv
- 05 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई लोग दिन में कहते रहते हैं की आज का तो दिन ही खराब गया है। सुबह पहले ही ऐसी चीज देख ली। लेकिन क्या आपको पता हैं की वास्तु में भी बताया गया हैं कि आपको सुबह उठते ही क्या नहीं देखना चाहिए। नहीं तो आपको पूरा दिन खराब जाता है। आए जानते हैं उनके बारे में।
आईना देखने से बचें
बहुत लोगों की आदत होती हैं कि सुबह उठते ही सबसे पहले आईना देखते है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह के समय शरीर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक रहती है। यदि तुरंत आईना देखा जाए तो यह ऊर्जा आपके अंदर वापस आ सकती है।
टूटी या बंद घड़ी
अपने आसपास की चीज़ों पर ध्यान देना भी जरूरी है, बंद घड़ी, टूटी हुई चीज़ें या किसी भी प्रकार की खराब वस्तुएं अशुभ मानी जाती हैं। ये मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं। आत्मविश्वास भी प्रभावित होता है।
गंदी जगह को मत देखें
अव्यवस्थित या गंदी जगह देखने से भी मानसिक ऊर्जा पर असर पड़ता है। सुबह अपने कमरे या बिस्तर को व्यवस्थित रखना वास्तु और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छा है।
pc- hindustan






