Vastu Shastra: घर में इस जगह पर भूलकर भी नहीं रखे आप कचरा पात्र, नहीं तो आ जाएंगे बुरे दिन

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए नियम हैं और आप अगर वास्तु नियमों का पालन करते हो तो फिर आपके घर में सुख शांति, पैसा सब बना रहता है। वैसे वास्तु में घर की सभी चीजों को रखने का भी विशेष महत्व है। इसमें मंदिर, दर्पण और बाथरूम समेत आदि चीजों की शुभ दिशा का वर्णन किया गया है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कूड़ेदान को लेकर भी नियम बताए गए हैं, जिसको नजरअंदाज करने से आर्थिक तंगी और वास्तु दोष की समस्या उत्पन्न हो सकती है। 

किस दिशा में रखें न कूड़ेदान
घर की उत्तर-पूर्व दिशा में कूड़ेदान को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु के इस नियम को नजरअंदाज करने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा घर की पूर्व दिशा में भी कूड़ेदान को रखना वर्जित है।

इन बातों का रखें ध्यान
कूड़ेदान हमेशा ढक्कन वाला रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं फैलती है।
कूड़ेदान को रोजाना खाली करें और पानी से साफ करें।
टूटा या खराब कूड़ेदान रखने से घर में दरिद्रता आती है।

घर के मुख्य द्वार पर कूड़ेदान को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि मुख्य द्वार से ही मां लक्ष्मी का आगमन होता है। वास्तु के अनुसार, जिस घर के मुख्य द्वार कूड़ेदान होता है। उस घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।

pc-punjabkesari.in