Vastu Shastra: घर की बालकनी में नहीं रखें इन चीजों को, आने लगती हैं नहीं तो ये परेशानी

इंटरनेट डेस्क। घर की बालकनी को लेकर भी वास्तु में कई नियम बताए गए है। यह वो  जगह होती है जहां हम सुबह की ताजा धूप और शाम की ठंडी हवा का आनंद लेते हैं। वास्तु के अनुसार घर की बालकनी के जरिए हमारे जीवन में सकारात्मकता भी आती है। ऐसे में बालकनी से जुड़े वास्तु नियमों का पालन भी हमको अवश्य करना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर की बालकनी में कुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए नहीं तो घर का माहौल खराब हो सकता है। 

नहीं रखें कांटेदार पौधे 
कई लोग अपने घर की बालकनी में सजावट करने के लिए कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे लगा देते हैं। वास्तु की मानें तो घर की ऊर्जा के लिए बालकनी में कांटेदार पौधों का होना अच्छा नहीं है।

बालकनी में नही रखें जूते-चप्पल 
बालकनी में आपको शू-रैक और पुराने जूते चप्पल भी नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती, साथ ही देवी-देवता भी नाराज हो सकते हैं।

pc- orientbell.com