Vastu Shastra: पूजा में काम आने वाली इन वस्तुओं को नहीं रखे जमीन पर, जाने क्या कहते हैं इसके नियम
- byShiv
- 03 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु में कई नियमों के बारे में बताया गया हैं, घर निर्माण से लेकर पूजा नियम आदी के बारे में, वास्तु शास्त्र में घर की दिशाओं और कमरों के साथ-साथ वहां रखी वस्तुओं के स्थान का भी विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा-पाठ से जुड़ी वस्तुएं सामान्य वस्तुओं की तरह नहीं होतीं, इसलिए इन्हें रखने में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जानते हैं इन चीजों के बारे में।
पूजा की सामग्री
पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे शंख, घंटी, दीपक, धूपदानी, पूजा की थाली और अन्य पूजन सामग्री को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इन्हें पूजा की चौकी, पट या किसी स्वच्छ ऊंचे स्थान पर रखना शुभ माना जाता है।
शंख और घंटी
शंख और घंटी को भगवान की पूजा में विशेष महत्व दिया गया है। इन्हें जमीन पर रखने के बजाय पूजा स्थल में उचित स्थान पर रखना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार शंख को भगवान विष्णु और घंटी को देवपूजन से जोड़ा जाता है।
धार्मिक ग्रंथ
गीता, रामायण, पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों को कभी भी सीधे फर्श पर नहीं रखना चाहिए। इन्हें स्वच्छ कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान या साफ अलमारी में ऊंचाई पर रखना उचित माना जाता है।
pc- amar ujala






