Vastu Shastra: क्या आप जानते हैं हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने का सही तरीका, जान लेंगे तो खुल जाएंगे...

इंटरनेट डेस्क। हनुमान जी की पूजा शक्ति, साहस और भक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण है।  हनुमान जी को संकटमोचक कहा जाता है, यानी जो भी भक्त सच्चे मन से उनकी पूजा करता है, उसके जीवन की परेशानियां धीरे धीरे दूर होने लगती हैं। वैसे आज जानेंगे सिंदूर चढ़ाने का सही तरीका क्या है और यह उपाय जीवन में किस तरह के लाभ देता है।

हनुमान जी ने शरीर पर सिंदूर क्यों लगाया
धार्मिक मान्यता के अनुसार एक बार माता सीता अपनी मांग में सिंदूर लगा रही थीं. हनुमान जी ने यह देखा और उनसे पूछा कि वे ऐसा क्यों करती हैं, माता सीता ने प्रेमपूर्वक बताया कि सिंदूर लगाने से भगवान राम की लंबी आयु और अच्छा स्वास्थ्य बना रहता है। यह बात हनुमान जी के मन में बैठ गई, उन्होंने सोचा कि अगर थोड़ा सा सिंदूर लगाने से भगवान राम को लाभ मिलता है, तो पूरा शरीर सिंदूर से ढकने पर कितना बड़ा लाभ होगा।

सिंदूर चढ़ाने का सरल उपाय
भक्त को हनुमान जी के चरणों में सिंदूर अर्पित करना चाहिए, इसके बाद दाहिने चरण से थोड़ा सा सिंदूर लेकर माथे पर तिलक लगाना शुभ माना जाता है,माना जाता है कि इस उपाय से आत्मविश्वास बढ़ता है, स्वास्थ्य बेहतर रहता है और जीवन में स्थिरता आती है।

pc- tv9