Vastu Shastra: ये चीजे देना और लेना आपके लिए खड़ी कर सकती हैं परेशानी, भूलकर भी नहीं करें...
- byShiv
- 22 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की वास्तु का हर किसी के जीवन में बड़ा महत्व है। जो भी वास्तु के अनुसार चलता हैं उसे इसका फायदा मिलता है। वैसे कुछ वस्तुएं सकारात्मकता को बढ़ाती हैं, जबकि कुछ वस्तुओं का गलत समय पर या गलत तरीके से लेन-देन नकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकता है। ऐसे में आज जानेंगे की हमे किन चीजों का लेन देन करते समय क्या ध्यान रखना चाहिए।
घड़ी
वास्तु और ज्योतिष में घड़ी को समय के साथ-साथ भाग्य, प्रगति और जीवन की रफ्तार का प्रतीक माना जाता है, इसलिए कहा जाता है कि अपनी कलाई की घड़ी किसी को देना या किसी और की घड़ी पहनना अशुभ होता है।
झाड़ू
झाड़ू केवल सफाई का साधन नहीं, बल्कि घर की बरकत और लक्ष्मी-ऊर्जा से जुड़ी मानी जाती है। दूसरे की झाड़ू इस्तेमाल करने से उसके घर की नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में आ सकती है। इससे बरकत कम होती है और धन-संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
pc- herzindagi.com





