Vastu Shastra: आपके घर में लगे ये पेड़ पौधे अगर अचानक से लगे सूखने तो नहीं हैं अच्छे संकेत

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आप कई बार घर में अच्छे अच्छे पेड़ पौधे लाकर लगाते हैं, लेकिन कई बार आपके घर में लगे पेड़ पौधे सुख जाते है। आपका ख्याल खूब रखते हैं, लेकिन फिर भी वो बार बार सूखते जाते हैं, अगर ऐसा बार बार हो रहा हैं तो फिर ये अच्छे संकेत नहीं हैं। वैसे पेड़-पौधे घर के वास्तु दोष को दूर कर हर ओर सकारात्मकता फैलाते हैं लेकिन यही पेड़ पौधे जब सूखने लगते हैं तो अशुभ संकेत भी देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में अगर तीन पौधे अचानक ही सूखने लगें तो यह घर में संकट के आगमन का संकेत हो सकता है।

तुलसी का पौधा 
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में तुलसी का पौधा लगा है और वह हरा भरा है तो यह पूरे घर के लिए अति शुभ परिणाम देता है।  ऐसा कह सकते हैं कि साक्षात लक्ष्मीजी की कृपा घर पर होती है लेकिन घर में लगी तुलसी मुरझाने लगे तो समझ लें कि भारी धन हानि होने वाली है, तुलसी के पौधे का सूखना अति अशुभ माना गया है। 

शमी के पेड़ 
घर में अगर शमी का पौधा लगा है तो इसके शुभ और सकारात्मक प्रभाव पूरे घर पर दिखाई देंग। हरे भरे शमी के पौधे का घर में होना शनि देव के क्रूर प्रभावों और शनि दोष को कम करता है। लेकिन यही शमी का पेड़ अचानक सूखने लगे तो इसके कई अशुभ संकेत मिलते हैं।

pc- patrika