Vastu Shastra: शाम के समय में अगर आप भी कर रहे हैं ये काम तो फिर नहीं हैं आपके लिए अच्छा, आ सकती हैं ये परेशानियां

इंटरनेट डेस्क। आपने कई बार घर के बड़े बुर्जग लोगों से सुना होगा की शाम के समय हमे क्या नहीं करना चाहिए। कई कामों के लिए तो हमे रोका तक जाता है। वैसे वास्तु शास्त्र में भी कई कामों को शाम के समय वर्जित माना गया है। ऐसे में जानते हैं की हमे किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

बाल या नाखून न कटवाएं 
सूर्यास्त के समय नाखून या बाल कटवाने को भी शुभ नहीं माना गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जो आपके लिए या आपके परिवार के लिए स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती है।

शाम के समय न सोएं
शाम के समय में सोना भी सही नहीं है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, जो आपके करियर में रुकावटें पैदा कर सकता है। आर्थिक परेशानी भी आ सकती है।

झाड़ू-पोछा भी न करें 
सूर्यास्त के समय पर घर में झाड़ू-पोछा करना भी ठीक नहीं माना जाता है। दरअसल, यह समय घर में लक्ष्मी के आने का होता है। 

pc- hindustan