Vastu Shastra: आपकी खरीदते हैं या घर में लाते हैं सेकंड हैंड सामान तो हो जाए सावधान, आ सकती हैं आपको...
- byShiv
- 07 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए नियम बताए गए है। अगर आप नियमों का पालन करते हैं तो यह बहुत ही बेहतर चीज है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हर वस्तु में ऊर्जा का संचार होता है, जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक किसी चीज का इस्तेमाल करता है, तो उसकी भावनाएं, सोच और परिस्थितियां उस वस्तु से जुड़ जाती हैं। ऐसे में आप अगर सेेकंडहैंड सामान ले रहे हैं तो यह सोचसमझकर ले।
दूसरों का इस्तेमाल किया हुआ बिस्तर
वास्तु के अनुसार, पलंग या बिस्तर सबसे निजी वस्तुओं में से एक है। इसमें सोने वाले व्यक्ति की ऊर्जा सबसे अधिक समाहित होती है। यदि पिछले मालिक का स्वास्थ्य खराब रहा हो या उसके वैवाहिक जीवन में तनाव रहा हो, तो वही ऊर्जा आपके जीवन में भी अशांति पैदा कर सकती है।
पुराने कपड़े और जूते
अक्सर लोग दूसरों के पुराने कपड़े या जूते ले लेते हैं, लेकिन वास्तु और ज्योतिष के अनुसार यह सही नहीं है। फटे या पुराने जूते-चप्पल पहनने से कुंडली में शनि दोष बढ़ सकता है।
सोफा और फर्नीचर
सोफा या कुर्सियां ऐसी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल परिवार और बाहर के लोग लंबे समय तक करते हैं। वास्तु के अनुसार, उसे अपने घर में स्थान देने से आपके घर की बरकत रुक सकती है।
pc- theminimalistvegan.com






