Vastu Shastra: बेडरूम में किन चीजों को रखने से आपके जीवन में आ सकता हैं भूचाल, जान ले आप भी अभी
- byShiv
- 20 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में आपके घर की बनावट, दिशा और वस्तुओं को लेकर बहुत कुछ बताया जाता है। अगर आप वास्तु नियमों के अनुसार चलते हैं तो यह आपके लिए बड़े ही काम की चीज हैं, वास्तु मान्यताओं के अनुसार अगर बेडरूम में कुछ गलत या अनुपयुक्त चीजें रख दी जाएं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इसका असर आपके जीवन पर पड़ना निश्चित है। तो जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में जरूरत से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखना उचित नहीं माना जाता। जैसे टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप या अन्य गैजेट्स। माना जाता है कि इनसे निकलने वाली तरंगें व्यक्ति की नींद और मानसिक शांति को प्रभावित कर सकती हैं।
टूटी या खराब वस्तुएं
बेडरूम में टूटी हुई घड़ी, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान या टूटे हुए फर्नीचर रखना भी शुभ नहीं माना जाता। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और घर के वातावरण पर असर डाल सकती हैं।
pc- timesnowhindi.com





