Vastu Shastra: घर में लगाए आप भी ये पौधे, नहीं होगी किसी तरह की आर्थिक परेशानी
- byShiv
- 02 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में धन संबंधी समस्याओं के बारे में कई उपाय बताए जाते है। आपने देखा होगा की कई आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए घर में कई तरह के पेड़ पौधे भी लगाते है। ऐसे में आज जानेंगे की इस तरह की समस्यां को दूर करने के एिलए आप घर में कौन से पौधे लगा सकते है।
क्रसुला का पौधा
क्रसुला को आमतौर पर सक्सेस प्लांट या मनी प्लांट का विकल्प माना जाता है। इसकी गोल और मोटी पत्तियां समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक मानी जाती हैं। वास्तु के अनुसार, इसे घर के प्रवेश द्वार के पास या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह पौधा चुंबक की तरह धन को अपनी ओर खींचता है।
मनी प्लांट
मनी प्लांट का नाम सुनते ही धन और समृद्धि का ख्याल आता है। यह पौधा लगभग हर घर में देखने को मिल जाता है। फेंगशुई के अनुसार, इसे घर के अंदर या बालकनी में लगाना सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।
pc- jagran





