Vastu Shastra: ये चीजें कभी नहीं देनी चाहिए सीधे हाथ से दूसरे व्यक्ति को, पड़ता हैं इसका नकारात्मक प्रभाव

इंटरनेट डेस्क। वास्तु में कई चीजों के बारे में बताया गया हैं, अगर हम नियमों के अनुसार चलते हैं तो इसका फायदा हमे मिलता भी है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें अगर व्यक्ति के सीधे हाथ से दूसरे के व्यक्ति हाथ में दिया जाए, तो नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे घर की सुख-शांति भंग होती है और आपसी रिश्तों में तनाव पैदा होता है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं, जिन्हें सीधे हाथ में देने से परहेज करना चाहिए।

नमकः
नमक सीधे हाथ से किसी के हाथ में देते हैं, तो इससे बेवजह के झगड़े और विवाद होने का खतरा रहता है। बेहतर है कि नमक की डिब्बी को टेबल पर रख दें, ताकि दूसरा व्यक्ति उसे खुद उठा ले।

कैंची, चाकू, सुईः

धारदार चीजें काटने या चुभने का प्रतीक हैं। वास्तु शास्त्र कहता है कि इन्हें हाथों-हाथ देने से रिश्तों में कटुता और दरार पैदा होती है। इन्हें भी सतह पर रखकर ही देना चाहिए।

pc- boldsky.com