Vastu Shastra: किचन में कभी खत्म नहीं होनी चाहिएं ये चीजें, नहीं तो शुरू हो जाएगी ये परेशानी
- byShiv
- 04 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की वास्तु का हमारे घर निर्माण लेकर किचन तक और घर में रहने तक बहुत ही बड़ा महतव है। माना जाता हैं की रसोई घर का सबसे पवित्र स्थान है। रसोई केवल खाना बनाने की जगह नहीं है, बल्कि यह वह स्थान है, जहां से पूरे परिवार की सेहत और सौभाग्य जुड़ा होता है। वास्तु के कुछ खास नियम बताते हैं कि रसोई में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका डिब्बा कभी भी खाली नहीं होना चाहिए।
हल्दी
वास्तु की माने तो रसोई में हल्दी का डिब्बा कभी खाली नहीं होना चाहिए। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से हल्दी का संबंध बृहस्पति देव से माना जाता है। गुरु ग्रह हमारे जीवन में मान-सम्मान, धन और संतान सुख का कारक है।
नमक
नमक के बिना भोजन बेस्वाद है, और वास्तु के अनुसार नमक के बिना रसोई अधूरी है। नमक का संबंध राहु-केतु के प्रभाव को कम करने से माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, अगर नमक का डिब्बा पूरी तरह खाली हो जाता है, तो घर में वास्तु दोष बढ़ जाता है।
pc- ndtv.in





