Vastu Shastra: कार में मूर्तियां लगाने को लेकर क्या हैं वास्तु के नियम, होना चाहिए आपको पता

इंटरेनट डेस्क। वास्तु के नियम आपके घर के लिए ही नहीं आपकी कार के लिए भी होते है। आपने देखा होगा की जब हम नई कार खरीदते हैं तो सबसे पहले भगवान ईष्ट देव की छोटी सी मूर्ति डैशबोर्ड पर स्थापित करते हैं। माना जाता है कि इससे सफर सुरक्षित रहता है और ईश्वर का आशीर्वाद बना रहता है। लेकिन, वास्तु शास्त्र की मानें तो कार एक छोटा और गतिशील स्थान है। यहां मूर्तियों को रखने के नियम घर के मंदिर से काफी अलग होते हैं। तो जानते हैं आज इसके बारे मेें।

कैसे करें मूर्तियों चुनाव
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कार में कभी भी बहुत बड़े आकार की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर कार में भगवान की टूटी हुई या खंडित मूर्ति रखना अत्यंत अशुभ होता है। वास्तु के मुताबिक, कार में कभी भी उग्र रूप वाली मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। 

ये मूर्तियां लगा सकते हैं 
वास्तु नियमों के अनुसार, भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति जिसमें उनकी सूंड बाईं ओर (स्मजि) मुड़ी हो, कार के लिए सबसे शुभ मानी जाती है। इसके अलावा, आप कार में कछुआ भी रख सकते हैं, जो सकारात्मकता और स्थिरता का प्रतीक है। ध्यान रखें कि डैशबोर्ड पर बहुत ज्यादा मूर्तियों की भीड़ न लगाएं।

pc- parbhat khabar