ASTROLOGY
Vastu Shastra: घर में किन जगहों पर नहीं लगानी चाहिएं हनुमान जी की तस्वीर
- byShiv
- 09 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। हनुमान जी को कष्टों को हरने वाला बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से सभी संकट दूर होते हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र में भी बताया गया हैं की घर में हनुमान जी की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए।
बेडरूम में नहीं लगाए
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की तस्वीर को बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बेडरूम में प्रभु की तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा बजरंगबली की तस्वीर को बाथरूम के पास भी नहीं लगाना चाहिए।
कहां लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में बजरंगबली की प्रतिमा लगाने से वास्तु दोष और सभी संकटों से मुक्ति मिलती है।
pc- news18





