Vastu Shastra: किस दिशा में सिर करके सोना रहता हैं सही, जाने आप भी वास्तु से जुड़े इसके नियम

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। वास्तु के अनुसार हम कई काम करते हैं, यहां तक की हम जब सोते हैं तो उसके बारे में भी वास्तु में बताया गया हैं कि हमे सिर किस दिशा में रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सही दिशा में सिर करके सोने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में जानते हैं कि किस दिशा में सिर करके सोना शुभ होता है।

सोने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते समय दक्षिण या फिर पूर्व दिशा में सिर करके सोना उत्तम मना जाता है। क्योंकि इस दिशा में सोने से मन में शांति बनी रहती है। तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है। थकान दूर होती है।

इन बातों का रखें ध्यान
सोते समय दिशा का खास ध्यानरखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम दिशा की ओर सिर करके सोना उत्तम नहीं माना गया है। इससे व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना पड़ सकता है। साथ ही रोजाना सोने से पहले अपने इष्ट देव का ध्यान करना चाहिए। इस दौरान किसी के बारे में गलत न सोचें।

pc-india tv hindi