Vastu Shastra: कभी भी गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए आपको ये चीजें, रिश्तों में आने लगती हैं खटास
- byShiv
- 26 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई बार हम किसी के यहा जाते हैं तो कुछ ना कुछ गिफ्ट जरूर लेकर जाते है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा हैं की गिफ्ट में हमें क्या देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, आपको किस तरह की चीजों को उपहार के रूप में बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए। क्योंकि इससे गिफ्ट देने और लेने वाले दोनों पर ही बुरा असर पड़ सकता है, तो आए जानते हैं।
नहीं दे इन चीजों को
वास्तु शास्त्र की माने तो कभी भी नुकीला या धारदार चीजों जैसे चाकू, कैंची आदि को गिफ्ट के रूप में नहीं देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि अगर आप ऐसी चीजें उपहार के रूप में किसी को देते हैं, तो इससे रिश्तों में लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं।
नहीं दे पर्स और घड़ी भी
आपने लोगों को घड़ी या पर्स जैसी चीजें गिफ्ट के तौर पर देते देखा होगा। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी को भी इन चीजो को उपहार के रूप में नहीं देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, कभी किसी व्यक्ति को काले रंग की चीजों जैसे काले रंग के कपड़े, जूते या छाता आदि उपहार में नहीं देना चाहिए।
pc- ndtv.in




