Vastu Tips: फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखें आप ये चीजे, दे सकती हैं आपको नुकसान
- byShiv
- 17 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। हमारे घर का हर कौना और हर चीज वास्तु से जुड़ी हैं अगर हम इसे सही नजरिये से देखते हैं तो। ऐसे में घर में रखा फ्रिज भी आपके लिए खास है। फ्रिज के ऊपर अक्सर लोग अलग-अलग तरह के सामान रख देते हैं। फ्रिज वह जगह है जहां हम खाने-पीने की चीजों को रखते हैं और वास्तु में बताया गया है कि खाने-पीने की जगह के आसपास कुछ चीजों का होना आपकी आर्थिक हानि का कारण बन सकता है। तो जानते हैं हमे फ्रिज पर क्या नहीं रखना चाहिएं।
अवॉर्ड्स न रखें
आपने देखा होगा कई लोग अपनी ट्रॉफी और अवॉर्ड्स को फ्रिज के ऊपर रख देते हैं। हालांकि, ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकता है। वास्तु के अनुसार फ्रिज के ऊपर ट्रॉफी, अवार्ड्स या किसी भी तरह का मोमेंटो रखने से आपको आर्थिक हानि हो सकती है।
पौधा नहीं रखें
कभी भी आपको फ्रिज के ऊपर पौधा या पौधे का गमला नहीं रखना चाहिए। वास्तु की मानें तो फ्रिज पर पौधा रखने से आपको पारिवारिक जीवन में अशांति छा सकती है। साथ ही धन की परेशानी आ सकती है।
pc- magicbricks.com