Vastu Tips: घर के अंदर भूलकर भी नहीं ले जाएं जूते चप्पल, नहीं तो उठाना पड़ेगा ये नुकसान

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अगर अपने काम करते हैं तो फिर ये आपके लिए बड़े ही काम का है। ऐसा इसलिए की वास्तु नियमों का पालन ही आपकी समस्याओं को समाप्त कर सकता है। ऐसे मे आज हम घर के बाहर खोले जाने वाले जूते-चप्पलों को लेकर भी जानकारी दे रहे है। इसमें बताया गया है कि जूते-चप्पलों को किस कारण से घर के बाहर ही उतारना चाहिए। घर को मंदिर और देवालय का दर्जा दिया गया है।

बाहर की उतारे जूते चप्पल
घर में हमेशा जूते उतारने के बाद ही प्रवेश किया जाता है। वास्तु शास्त्र में ऐसा करने को बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु के हिसाब से घर के अंदर जूते ले जाने से घर का वातावरण अशुद्ध होता है। हम सभी जगह पर इन्हें पहन कर जाते हैं।

लगी रहती हैं गंदगी
बता दें कि जूतों के नीचे गंदगी का चिपकना लाजमी है। इसी कारण इन्हें घर के अंदर ले जाने से घर की ऊर्जा खराब होती है। इसी कारण से हमें जूते -चप्पल घर के बाहर ही उतारने चाहिए। इनकी गंदगी से घरवालों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

pc- zee news