Vastu Tips: घर में इस दिशा में रख दें आप भी मोर पंख, फिर देखें कैसे धन-संपत्ति में होती हैं वृद्धि

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में वास्तु का बहुत बड़ा योगदान होता हैं और बिना वास्तु के आप घर के निर्माण भी नहीं कर सकते है। ऐसे में कई अन्य चीजों के लिए भी वास्तु को देखा जाता है। आपने कई घरों में देखा होगा की लोग मोर पंख लगा के रखते है। लेकिन इसके पीछे भी एक बड़ा कारण हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को बेहद पवित्र और शुभ प्रतीक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि घर में सही दिशा में मोर पंख रखने से न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि धन-संपत्ति में भी वृद्धि होती है।

दूर होंगे वास्तु दोष
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार मोर पंख नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है और सकारात्मकता को बढ़ावा देता है। यदि इसे उचित स्थान पर रखा जाए, तो यह आर्थिक संकटों को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। 

मोर पंख रखने के लिए सही दिशा
मोर पंख रखने के लिए घर की पूर्व दिशा या उत्तर दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। इन दिशाओं में इसे रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है और परिवार के सदस्यों में सुख-शांति बनी रहती है। यह न सिर्फ मानसिक शांति देता है, बल्कि आर्थिक समृद्धि को भी बढ़ाता है।

pc- unsplash.com

Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amar ujala