Vastu Tips: साल के पहले दिन इन जगहों पर जरूर जलाएं आप भी दीपक, मिलेंगे अच्छे परिणाम
- byShiv
- 31 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। नया साल शुरू होने जा रहा हैं और आज पुराने साला का अंतिम दिन है। ऐसे में नव वर्ष के मौके पर आप भी अपने घर में दीपक जरूर जलाएं। हिंदू धर्म में दीपक जलाने का वैदिक, ज्योतिषीय और आध्यात्मिक दृष्टियों से अत्यंत गहरा महत्व है। दीपक ना केवल अंधकार को मिटाता है बल्कि यह जिंदगी में आने वाले प्रकाश का भी संकेत देता है। ऐसे में साल 2026 के पहले दिन इन जगहों पर दीपक जरूर जलाएं।
कहां कहां जलाएं दीपक
वास्तु शास्त्र के अनुसार, साल 2026 के पहले दिन सुबह-शाम ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ जरूर दीपक जलाना चाहिए, इस दिशा के स्वामी स्वयं देवों के देव महादेव हैं और यह सुख-समृद्धि, ज्ञान और सकारात्मकता की दिशा मानी जाती है।
सुबह-शाम तुलसी के पेड़ के पास दीपक अवश्य जलाना चाहिए। अगर घर में नहीं है तो आसपास कोई मंदिर हो और वहां पर तुलसी का पौधा हो तो जलाकर आएं। तुलसी के पास दीपक जलाने से हर सुख की प्राप्ति होती है।
सुबह-शाम घर के मुख्य द्वार पर चार मुख वाला आटे का दीपक अवश्य जलाएं। घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और माता लक्ष्मी का भी घर पर आगमन होता है।
घर के मंदिर में साफ-सफाई करके गंगाजल छिड़कर घी का दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने से साल के पहले दिन देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और पितर भी प्रसन्न होते हैं।
pc- amar ujala





