Vastu Tips: घर के किचन में रखी ये चीजें पैदा कर देगी वास्तु दोष, होना पड़ेगा आपको...

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपने घर का निर्माण करते हैं और उसके अनुसार ही अपने घर को सजाते हैं, यहां तक की किचन भी वास्तु के अनुसार ही होता है। लेकिन किचन में रखी कई चीजे आपके वास्तु को खराब कर देती है। तो आज जानते हैं क्या हैं वो चीजे जो वास्तु दोष का कारण बन सकती है।

टूटे-फूटे या जूठे बर्तन
वास्तु के अनुसार, रसोई में कभी भी टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए, इसके अलावा, रात को जूठे बर्तन भी रसोई में यूं ही छोड़कर नहीं सो जाना चाहिए, ये दोनों ही कारण एक भयंकर वास्तु दोष का कारण बन सकते हैं।

बासी भोजन
रसोई में भूलकर भी बासी भोजन या सड़ा-गला खाना नहीं रखना चाहिए, इसके अलावा एक्सपायर्ड फल, सब्जियां और मसाले भी वास्तु दोष पैदा करता है।

काले रंग का सामान
वास्तु के अनुसार, रसोई में काले रंग के बर्तन, टाइल्स या सजावटी सामान का उपयोग नहीं करना चाहिए, काला रंग नकारात्मक ऊर्जा और अशुभता का प्रतीक माना जाता है।

pc- newstrack.com