ASTROLOGY
Vastu Tips: आप भी जान ले पूजा के बाद भगवान को भोग लगाने का क्या हैं सही तरीका, कही गलती तो नहीं कर रहे आप...
- byShiv
- 12 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। हम भगवान की पूजा करते हैं और उन्हें भोग भी लगाते हैं, वैसे वास्तु शास्त्र में यह जरूरी बताया गया हैं की आपको भगवान की पूजा के बाद भोग अवश्य लगाना चाहिए। ऐसे में वास्तु शास्त्र में भगवान की पूजा करने से लेकर उनकी सेवा और भोग लगाने का सही तरीका क्या है? हम जानने की कोशिश करते हैै।
भोग लगाने का सही तरीका
भगवान को भोग लगाते समय साफ-सफाई का विशेष देना चाहिए, भगवान को सदैव चांदी, मिट्टी, पीतल या सोने के बर्तन में भोग लगाना सही माना जाता है।
भगवान को आप चाहे किसी भी मिष्ठान का भोग लगाएं लेकिन प्रसाद के ऊपर तुलसी के 4-5 पत्ते जरूर होने चाहिए।
भगवान को भोग लगाते समय कभी भी लोहे, एल्यूमीनियम, स्टील या प्लास्टिक के बर्तन का प्रयोग नहीं करना चाहिए
पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद लोगों में बांट दें।
pc- grehlakshmi.com