Vedanta Group: बेटे के निधन से टूटे उद्योगपति अनिल अग्रवाल का बड़ा फैसला, दान करेंगे संपत्ति का 75 प्रतिशत हिस्सा

इंटरनेट डेस्क। वेदांता ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन अनिल अग्रवाल देश के जाने-माने उद्योगपतियों में शामिल हैं। हाल ही में उनके इकलौते बेट का कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। उसके बाद उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी लिखा और उसमें कई बातों का जिक्र भी किया। इन सब बातों में एक बात यह थी की वह अपनी कुल संपत्ति का 75 प्रतिशत हिस्सा दान करेंगे। जिसे लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। वैसे अनिल अग्रवाल का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था। लेकिन मेहनत कर वेदांता ग्रुप को एक बड़ी कंपनी बना दिया। आज वे उन चुनिंदा भारतीय उद्योगपतियों में शामिल हैं, जिन्होंने जमीन से उठकर अरबों की संपत्ति खड़ी की है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कितने अमीर हैं।

कितनी है नेटवर्थ?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें, तो अनिल अग्रवाल की नेटवर्थ लाखों करोड़ रुपये में आंकी जाती है। सन्डे गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक अनिल अग्रवाल के पास 4.2 अरब डॉलर यानी 3.66 लाख करोड़ की दौलत है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा वेदांता ग्रुप की कंपनियों, शेयरहोल्डिंग और निवेश से आता है। 

इतनी दौलत करेंगे दान
इसी दुख के बीच अनिल अग्रवाल ने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने ऐलान किया कि वे अपनी कुल संपत्ति का 75 प्रतिशत हिस्सा समाज के कल्याण के लिए दान करेंगे। उनका कहना है कि यह फैसला उन्होंने बेटे के साथ देखे गए सपनों को पूरा करने के लिए लिया है। वे चाहते हैं कि उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा जरूरतमंद लोगों की मदद में लगे। अनिल अग्रवाल के मुताबिक, दान की जाने वाली इस संपत्ति का इस्तेमाल गरीबों की मदद, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के अवसर बढ़ाने में किया जाएगा।

pc- rjbnews.in