Video: ललित मोदी और विजय माल्या ने पार्टी करते हुए वीडियो किया शेयर, लिखा 'हम दो भारत के सबसे बड़े भगौड़े'
- byShiv
- 24 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। भगोड़े ललित मोदी और विजय माल्या ने एक वीडियो शेयर किया हैं और खुद को भारत का सबसे बड़ा भगौड़ा बताते हुए भारत पर तंज कसा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो ललित मोदी ने यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह खुद को और विजय माल्या को भारत का दो सबसे बड़ा भगोड़ा बता रहे हैं। यह वीडियो विजय माल्या की बर्थडे पार्टी का बताय जा रहा है।

क्या कह रहा वीडियो में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस वीडियो में ललित मोदी कह रहा है कि हम दो भगोड़े हैं, भारत के सबसे बड़े भगोड़े। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर ललित मोदी ने कैप्शन पर लिखा, मुझे इंटरनेट पर फिर से कुछ ऐसा करना है जिससे हंगामा मच जाए। आप लोगों के लिए कुछ। लो अपना दिल जलाओ।
विजय माल्या का था बर्थ डे
खबरों की माने तो ललित मोदी ने अपने लंदन स्थित आवास पर भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में कई लोग पहुंचे थे और इसका वीडियो भी ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। ललित मोदी लंबे वक्त से मीडिया की सुर्खियों से दूर थे। जाहिर है कि ये आयोजन और ऐसा वीडियो उनकी मीडिया की हेडलाइन बनने की ललक का ही नतीजा है। इस पोस्ट के बाद ललित मोदी ने कई मीडिया हाउस द्वारा कवर की कई स्टोरी को अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
pc- jagran, ndtv,





