Video viral: मेट्रो में प्रेमी जोड़ा कर बैठा सबके सामने ये गलती, शर्म के मारे सब हो गए पानी पानी, वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। आपने ट्रेन, मेट्रो में कई बाद झगड़े देखे होंगे और इनके वीडियो भी सामने आते रहते है। ऐसे में इस बार भी एक और वीडियो सामने आया हैं जिसमें दो प्रेमी जोड़े के बीच जोरदार लड़ाई होती देखी जा सकती है। वैसे बताया जा रहा हैं कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का है।

यहां एक प्रेमी जोड़ा किसी बात पर लड़ लेता है। जल्द इनकी लड़ाई यात्रियों के मनोरंजन का साधन बन गई। ये लड़ाई एक्शन, ड्रामा और इमोशन से भरी हुई थी। जैसे कोई बॉलीवुड फिल्म हो। अब इस लव बर्ड की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक क्यूट सी लड़की की अपने बॉयफ्रेंड से दिल्ली मेट्रो में किसी बात पर बहस हो जाती है। लड़की इस दौरान अपने प्रेमी को कई बार मारती है। तो कभी अपने हाथ में रखे सामान से ही कूट देती है। इस दौरान लड़का उसे बार-बार चुपचाप वहां से चले जाने को कहता है। बीच में एक दो बार लड़का भी लड़की पर हाथ उठाता है। लेकिन लड़की भी चुप नहीं बैठती है। अंत में लड़की रोने धोने लगती है। कहती है कि तू बहुत गंदा लड़का है। मेरी लाइफ में दोबारा मत आना। मैं इस बारे में मम्मी को बोलूँगी देखना।

pc- newstrend.news