Video viral: 4 दिनों से दिन रात हनुमान जी की मूर्ति के चक्कर लगा रहा कुत्ता, लोग बता रहे चमत्कार, लेकिन हो गई ऐसी घटना जिसने....

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने भी देखा होगा की कई वीडियो वायरल होते रहते है। इन वीडियो में आपको कई चीजें देखने को मिल जाती है। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया हैं जो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खीच लिया है, यह वीडियो उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के नंदपुर गांव का है जो नगीना क्षेत्र के पास स्थित है।

क्या हैं वीडियो में

वीडियो में एक कुत्ता पिछले 4 दिनों से गांव में स्थित हनुमान जी के मंदिर में लगातार बजरंगबली की मूर्ति के चारों ओर चक्कर काट रहा है, स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्ता दिन-रात मंदिर परिसर में ही घूमता रहता  हैं और मंदिर छोड़कर कहीं नहीं जाता है। 

कुत्ते की हरकतों ने बढ़ाई लोगों की हैरानी

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि लंबे समय तक चक्कर काटने के बाद कुत्ता कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में बैठ गया था। इसी दौरान एक कबूतर आकर उसके ऊपर बैठ गया और देखते ही देखते कुछ समय बाद उस कबूतर की मृत्यु हो जाती है। इस घटना को देखकर वहां पर मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं, साथ ही कैप्शन में बताया गया है कि यह “प्रभु की लीला” है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने तरह-तरह की कमेंट्स किए। कई यूजर्स इसे बजरंगबली का चमत्कार मान रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इसे महज संयोग और प्राकृतिक घटना बता रहे हैं।

pc- abp news