Video viral: महिला ने आधी रात ऑर्डर कर दी ऐसी चीज, डिलीवरी बॉय ने देखा तो हो गया...फिर महिला के घर पहुंच किया...वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की सोशल मीडिया के इस जमाने में आपको कई तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं और ये वीडियो कभी कभार तो ऐसे होते हैं जो आपको हैरान कर देते है। ऐसे में वीडियो तमिलनाडु का बताया जा रहा हैं, जहां एक डिलीवरी पार्टनर के साथ हुई घटना ने दिखाया है कि कभी-कभी थोड़ी सी सावधानी ज़िंदगी बदल सकती है। उस रात एक डिलीवरी पार्टनर के साथ हुई ऐसी ही एक घटना ने सोशल मीडिया पर कई लोगों का ध्यान खींचा है।

क्या हुआ था
रात में ब्लिंकिट के एक डिलीवरी पार्टनर को चूहे मारने की दवा के तीन पैकेट की डिलीवरी मिली। यह घर में इस्तेमाल होने वाली आम चीज़ है। लेकिन रात हो चुकी थी और उसे बेचौनी हो रही थी। उसे कुछ ठीक नहीं लग रहा था। उसे इतनी देर रात ऐसा सामान ऑर्डर करना अजीब लग रहा था। जब वह कस्टमर के घर पहुँचा, तो उसका शक और बढ़ गया। 

मामला लगा गंभीर
दरवाज़ा खोलने वाली महिला रो रही थी और पूरी तरह से टूटी हुई लग रही थी। यह नॉर्मल डिलीवरी जैसा बिल्कुल नहीं था। उस पल, डिलीवरी पार्टनर को एहसास हुआ कि यह एक गंभीर मामला है। ऐसी स्थिति में उसने वहीं रुकने का फैसला किया। उसने महिला से शांति से बात की और उसकी हालत समझने की कोशिश की। उसने कहा कि वह खुद को नुकसान नहीं पहुँचाएगी। लेकिन उसकी दिमागी हालत और देर रात ऐसी चीज का ऑर्डर करना डिलीवरी पार्टनर को गलत लगा। वह बहुत सब्र और समझदारी से बात करता रहा। उसने उसे समझाया कि हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, वे कभी एक जैसे नहीं रहते। उसने महिला को भरोसा दिलाया कि उसकी ज़िंदगी किसी भी परेशानी से ज़्यादा ज़रूरी है। डिलीवरी पार्टनर ने एक पक्का फैसला किया। उसने ऑर्डर कैंसिल कर दिया और चूहे मारने की दवा अपने साथ वापस ले गया।

pc- tv9