Video viral: शादी में नहीं मिली स्कॉर्पियों तो शादी छोड़ दूल्हा हुआ फरार...खेतों में पकड़ने के लिए दौड़ रहे...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 16 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने देखा होगा की कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया हैं जो एक शादी का है। इस समय लालच और दहेज की वजह से शादी एक अलग ही रूप दिखा रही है। आज भी कई जगहों पर लोगों को दहेज की मांग का सामना करना पड़ रहा है। इस समय सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा दहेज न मिलने की वजह से शादी से भाग गया है। इस शादी का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या हैं
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति खेत से गुजरता हुआ दिख रहा है। यह व्यक्ति सिर पर नारंगी रंग की पगड़ी पहने हुए दिख रहा है। कई लोग उसका पीछा करते दिख रहे हैं। वीडियो से मिली जानकारी के मुताबिक, खेत से गुजर रहा यह शख्स कोई और नहीं बल्कि एक शादी का दूल्हा है। यह दूल्हा शादी से भागता हुआ दिख रहा है। बाराती भी इस दूल्हे का पीछा कर रहे हैं। दूल्हा अपनी ही शादी से इसलिए भाग गया है क्योंकि उसे दहेज नहीं दिया गया है।
दूल्हे को क्या उम्मीद थी?
दूल्हे ने लड़की के परिवार से दहेज की मांग की थी। लेकिन जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो वह गुस्से में शादी छोड़कर चला गया। यह दूल्हा गुस्से में जा रहा है। दूल्हे ने लड़की के परिवार से स्कॉर्पियो कार की मांग की थी। उसे लगा था कि शादी वाले दिन यह मांग पूरी हो जाएगी, लेकिन पूरी नहीं हुई तो वह शादी से भाग गया।हालांकि राजस्थान खबरें इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
pc- rochakkhabare.com






