Video viral: कार चलाना सीखे, पर ऐसे नहीं, हो गया ऐसा हादसा की वीडियो देख कांप जाएंगे आप...वीडियो हो रहा

इंटरेनट डेस्क। आपने सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो देखे होंगे। ये वीडियो कभी कभी हैरान कर देने वाले भी होते है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया हैं शिमला से। इसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला कार चलाना सीख रही है। लेकिन अचानक वह कार से कंट्रोल खो देती है और कार गहरी खाई में गिर जाती है।

सीसीटीवी में हुआ कैद
यह सीन सीसीटीवी में कैद हो गया है। इस वीडियो में इस महिला को उसका पति ड्राइविंग सिखाता हुआ दिख रहा है। जबकि उसका पति कार के बाहर खड़ा होकर उसे इंस्ट्रक्शन दे रहा है, कार अचानक खाई में चली जाती है। वीडियो में पहले तो सब कुछ नॉर्मल लगता है। लेकिन जैसे ही महिला कार को आगे बढ़ाने की कोशिश करती है, कार अचानक अपना बैलेंस खो देती है। कुछ ही सेकंड में कार सड़क के किनारे से फिसलकर खाई में गिर जाती है। 

यह सीन इतना अचानक होता है कि आस-पास के लोगों को कुछ पता चलने से पहले ही कार खाई में चली जाती है। लोग भागकर भी जाते हैं लेकिन बचा नहीं पाते है।

pc- rochakkhabare.com