Video Viral: जयपुर में सरेराह गर्भवती महिला के साथ अश्लील हरकत, आरोपी ने पकड़ा पीछे से...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 13 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के जयपुर से छेड़खानी का एक मामला सामने आने और उसके आरोपियों के पकड़े जाने के बाद एक और मामला सामने आया है। जो नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका भी खून खौल उठेगा। जानकारी के अनुसार यह मामला जयपुर के मालवीय नगर क्षेत्र के जवाहर सर्किल इलाके का बताया जा रहा है। जिसमें एक गर्भवती महिला के साथ सड़क पर सरेआम छेड़छाड़ की जा रही है।
क्या हैं वीडियो में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला फोन पर बात करते हुए जा रही हैं और इसी बीच पीछा कर रहे बदमाश ने सुनसान गली में महिला को पीछे पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद महिला ने उसका विरोध किया और शोर मचाया। विरोध कर शोर मचाने पर बदमाश उल्टे पांव वापस भाग जाता है। इसके बाद महिला भी घबराकर आरोपी से जान छुड़ाने के लिए भागने लगती है।
बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस
वीडियो 25 मार्च का बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज में कैद हुलिए के आधार पर बदमाश की तलाश में जुट गई है। एसीपी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को मामले की शिकायत मिल गई है। वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर हम संज्ञान लेकर जांच कर रहे हैं।
pc- india news





