Video Viral: कपल को ले डूबा रोमांस, नहीं रहा खुद का होश और हो गया ये कांड, वीडियो हो रहा वायरल
- byShiv
- 25 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते है। कभी फ ाइट तो कभी प्यार और कभी कुछ, लेकिन अब जो वीडियो सामने आया हैं वो एक कपल का हैं और वो रोड किनारे रोमांस में इतने डूब जाते हैं की उन्हें खुद होश नहीं रहता हैं की उनके साथ क्या हो गया। जिसे देखकर लोग एक तरफ हैरान हैं तो दूसरी तरफ इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
खाई किनारे बैठा था कपल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल खाई के किनारे बनी रेलिंग पर बैठा हुआ है। आसपास का माहौल शांत है और दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। यह जगह देखने में खूबसूरत जरूर लगती है, लेकिन उतनी ही खतरनाक भी है।
जा गिरे खाई में
वीडियो में कपल एक-दूसरे में इतना खोया हुआ दिखता है कि उन्हें अपने आसपास का जरा भी ध्यान नहीं रहता। इसी बीच अचानक कपल का संतुलन बिगड़ जाता है, जैसे ही दोनों थोड़ा पीछे की तरफ झुकते हैं, रेलिंग का सहारा छूट जाता है और कपल सीधे खाई की तरफ गिर जाता है। यह पूरा घटनाक्रम इतना तेजी से होता है कि देखने वालों को समझने का मौका ही नहीं मिलता। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
pc-






