Video viral: इस प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ बीच सड़क पुलिस ने की जमकर मारपीट, जाने किसके इशारे पर हुआ...वीडियो हो रहा....

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा की कई वीडियो आते रहते है। अभी जो वीडियो हैं वो पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत का बताया जा रहा है। जहां के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को गुरुवार को सड़क पर इतना पीटा गया कि वो बेहोश हो गए। हालांकि राजस्थान खबरें इस वीडियो कर पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा हैं कि  सीएम अफरीदी रावलपिंडी की अदियाला जेल के सामने पहुंचे थे, जहां पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान को रखा गया है। वह इमरान खान के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे।

क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह कार्रवाई पाकिस्तान सेना के निर्देश पर की गई थी। जेल परिसर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई थी और पीटीआई समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। जैसे ही अफरीदी और उनके साथ आए अन्य नेताओं ने जेल के पास जाने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया। अफरीदी पर लात-घूंसे बरसाए गए जिससे वह जमीन पर गिर गए।

हालांकि कई लोग बचाते भी नजर आए, लेकिन उनके साथ मारपीट ढंग से की गई है। पीटीआई ने इस घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों और राजनीतिक स्वतंत्रता पर हमला बताया है।

pc- navbharatlive.com