Video Viral: बाइक पर जा रही लड़की के साथ 2 लफंगों ने की बदसलूकी, हो सकता था बड़ा हादसा, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने देखा होगा की लोग अपने आपको फेमस करने के चक्कर में कुछ भी कर बैठते है। वो अपनी मर्यादा को भी लांघ देते है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी इन रिलबाजों के चक्कर में सवाल उठते रहते हैं। अब एक और वीडियो ने लोगों का गुस्सा भड़का दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में एक लड़की के साथ चलती सड़क पर बदसुलूकी का मामला सामने आया है। 

बाइक पर की छेड़छाड़
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की बाइक पर जा रही होती है। इसी दौरान दो युवक उसके पास आकर उसके पीछे से कपड़ों में हाथ डालते हैं और छूने की कोशिश करते हैं, लड़की खुद को बचाने की कोशिश करती है। बताया जा रहा है कि यह घटना राजस्थान के जयपुर की है, जहां इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया हैं। 

भड़के यूजर्स
वीडियो सामने आते ही लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर नाराज लोगों ने गुस्से में कमेंट करते हुए लिखा पुलिस को तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है ऐसे लोगों का तुरंत इलाज जरूरी है। वहीं एक और यूजर लिखता है कल यही लोग बड़े अपराध कर सकते हैं।

pc-abp news