Video viral: सास की खूबसूरती देख डोला दामाद का मन, सबकुछ छोड़ दोनों ने कर ली लव मैरिज, मांगा आशीर्वाद

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से रिश्तों को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको हिलाकर रख देगा। जी हां यहां अकबरपुर क्षेत्र में एक महिला और उसके दामाद द्वारा कोर्ट मैरिज किए जाने का दावा किया जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, महिला और उसके दामाद ने आपसी सहमति से विवाह कर लिया है। 

चल रही ये चर्चा
मीडिया रिपोटर्स की मान ले तो स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि महिला और उसके दामाद के बीच लंबे समय से करीबी संबंध थे। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही जानकारियों के आधार पर ही इस मामले को देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते की जानकारी सामने आने के बाद परिवार और आसपास के लोगों हैरान हैं। पारंपरिक सामाजिक मान्यताओं के लिहाज से इस संबंध को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

दोनों की हैं व्यक्तिगत पसंद
कुछ लोग इसे दोनों की व्यक्तिगत पसंद का मामला बता रहे हैं, जबकि कई लोग इस रिश्ते को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इस घटना को लेकर बड़ी संख्या में लोग अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। शादी के बाद एक वीडियो भी सामने आने की चर्चा है। वीडियो में दोनों कैमरे के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

pc- aaj tak