Video viral: जंगल में सफारी के दौरान मालिक के सामने कुत्ते को खीेंच ले गया लेपर्ड, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
- byShiv
- 29 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया समय हैं और आपने देखा होगा की कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। इन वीडियो में कभी कुछ तो कभी कुछ देखने को मिलता है। ऐसे में इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सन्न रह गए हैं। वीडियो में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों से भरी एक ओपन सफारी वैन नजर आती है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखाई देता है, लेकिन अगले ही पल जो होता है, वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकता है।
क्या हैं वीडियो में
जानकारी के अनुसार इस वायरल वीडियो में एक लेपर्ड अचानक सफारी वैन के बेहद करीब आ जाता है और वहां बैठे एक पालतू कुत्ते को झपटकर खींच ले जाता है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले रहे होते हैं। वैन में कई लोग बैठे हैं और उन्हीं के बीच एक कुत्ता भी अपने मालिक के साथ मौजूद होता है।
कर दिया एक साथ हमला
अचानक झाड़ियों से निकलकर एक लेपर्ड तेजी से सफारी वैन की ओर बढ़ता है, किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिलता और लेपर्ड फुर्ती दिखाते हुए कुत्ते को अपने जबड़े में दबाकर वैन से नीचे खींच ले जाता है। इस दौरान वैन में बैठे पर्यटक दहशत में आ जाते हैं. कुछ लोग कुत्ते को बचाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, लेकिन लेपर्ड की ताकत और रफ्तार के सामने सब बेबस नजर आते हैं।
pc- abp news






