Viral Video: चलती ट्रेन में लड़के के साथ हो गया बड़ा कांड...जब तक समझ में आई कहानी हो गया...अब वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 20 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने कई वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते रहते है। ट्रेन में आपने देखा होगा की कई बार लोकल वेंडर्स चाय-नाश्ते के साथ मोबाइल चार्जर, ईयरफोन और पावर बैंक जैसी चीजें बेचते रहते है। जरूरत पड़ने पर कई यात्री कम कीमत देखकर ऐसे सामान खरीद भी लेते हैं, लेकिन सस्ते के चक्कर में कई बार लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या हैं वीडियो में
रिया घोष नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वायरल वीडियो में एक शख्स ट्रेन के अंदर ब्रांडेड पावर बैंक बेचता दिखाई दे रहा है, ऊपर से देखने पर पावर बैंक बिल्कुल असली लग रहा था, उस पर एक बड़ी कंपनी का लोगो लगा हुआ था। वीडियो में वेंडर पहले इसकी कीमत 500 रुपये बताता है लेकिन मोलभाव करने पर 300-350 रुपये में देने को तैयार हो जाता है। शुरुआत में पावर बैंक ने काम भी किया, इसलिए यात्री को उसपर भरोसा हो गया।
पावर बैंक खोला तो उड़ गए होश
मामला तब पलटा जब यात्री ने पावर बैंक को खोलकर देखा। वीडियो में दिखाई देता है कि डिवाइस के अंदर मिट्टी भरी हुई थी। मिट्टी के ऊपर पुरानी बैटरियां और जुगाड़ से फिट किए गए नकली पार्ट्स मौजूद थे। ऊपर से ब्रांडेड स्टिकर लगाकर उसे असली प्रोडक्ट जैसा दिखाने की कोशिश की गई थी। जब यात्री ने इस फर्जीवाड़े पर सवाल उठाया, तो वेंडर अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा धमकी देने लगा। वीडियो में वह गुस्से में कहते हुए सुनाई देता है, अभी बंदे बुला रहा हूं, इतना ही नहीं, वह यात्री से यह भी पूछता है कि वीडियो क्यों बना रहा है?
pc- x.com






