Video Viral: महिला ने बड़ी सफाई से काटी ट्रेन में सो रहे यात्री की जेब...आंख खुली तब तो लूट चुकी थी...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 17 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई बार आपकी ट्रेन में बस में या फिर भीड़ वाली जगह पर जेब काट ली जाती है। आपको जब तक कुछ पता लगता हैं तब तक सब कुछ लूट चुका होता हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें ट्रेन में एक महिला सोते हुए आदमी की जेब साफ कर देती हैं ओर उसे पता तक नहीं लगता है। वहीं कई लोग बोल रहे हैं कि बड़ी मुश्किल से शातिर चोर की वीडियो सामने आई है, कम से कम हर आदमी को पता तो चले कि ये शातिर चोर काम कैसे करते हैं। यही कारण है कि ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
महिला ने निकाला फोन
वीडियो देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि ये वीडियो किसी नॉर्मल से स्लीपर ट्रेन का है, जिसमें ठीक-ठाक भीड़ भी नजर आती दिखाई दे रही है। इसी बीच एक महिला इसी का फायदा उठाती है और जेब काट लेती ह।. वीडियो में एक आदमी ऊपर सीट पर आराम से बैठा हुआ है और बैठे-बैठे सो रहा है। ऐसे में एक महिला नीचे खड़ी उसके जेब से चुपचाप उसका फोन निकाल लेती है। उसने इतनी शातिर तरीके से फोन निकाला कि उस आदमी को थोड़ा सा भी भनक नहीं लगा कि कोई उसकी पॉकेट से कुछ निकाल रहा है।
बना लिया वीडियो
इस वीडियो को उसी ट्रेन में मौजूद एक सफर कर रहे यात्री ने बना लिया। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो के जरिए फोन चोरी करने वाली को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए।
pc- abp news






