Viral Video: चीनी व्लॉगर को दिल्ली में लड़की बनना पड़ा महंगा...लोगों ने होटल चलने का दिया ऑफर...एक ने तो ऑटो में कर दिया...वीडियो हो रहा....
- byShiv
- 07 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, इन वीडियो में कई चीजें आपको देखने को मिलती है। लेकिन अब जो वीडियो सामने आया हैं वो दिल्ली का बताया जा रहा हैं एक युवा चीनी व्लॉगर के किए गए सोशल एक्सपेरिमेंट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वह शहर की सड़कों पर महिला के कपड़े पहनकर घूम रहा था। और तभी उसे एक अजीब अनुभव का सामना करना पड़ा। युवा व्लॉगर का दावा है कि दिल्ली की सड़कों पर चलते समय, कुछ आदमियों ने उसे परेशान किया।
क्या वीडियो में
वीडियो के मुताबिक, व्लॉगर ने सोशल एक्सपेरिमेंट के लिए जानबूझकर महिला के कपड़े पहने थे। वह महिला के कपड़े पहनकर लोगों से एक्टिवली बातचीत कर रहा था। शुरुआत में, वह कुछ आदमियों से बातचीत कर रहा था और उनके रिएक्शन रिकॉर्ड कर रहा था। चीनी व्लॉगर का दावा है कि वह यह अनुभव करना चाहता था कि दिल्ली की सड़कों पर अकेले चलते समय एक महिला को क्या सामना करना पड़ता है। कई लोगों ने बार-बार उससे अपने साथ चलने को कहा और उसे घर या होटल ले जाने की कोशिश की।
बचना पड़ा
व्लॉगर ने दो आदमियों से ऑटो में चलने का ऑफर मान लिया। ऑटो में सिचुएशन गरमा गई और ब्लॉगर ने बाद में दावा किया कि उनमें से एक आदमी ने उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। तभी चीनी युवक ने, यह सोचकर कि सिचुएशन हाथ से निकल रही है, आखिरकार अपनी आवाज़ में बात की। उसने अपनी असली पहचान बताई। उसने बार-बार यह भी रिक्वेस्ट की कि उसे छोड़ दिया जाए। वीडियो एक वॉर्निंग मैसेज के साथ खत्म होता है।
pc- rochakkhabare.com






