Video: 2 ही दिन में आ गए 135 मिलियन व्यूज, ऐसा क्या है इस वीडियो में खास कि इतने ज्यादा लोगों ने देखा? जानें यहाँ
- byvarsha
- 07 Sep, 2026
pc: in khabar
दिल्ली के एक इन्फ्लुएंसर का चलती मेट्रो पर अपना फ़ोन चिपका कर रिकॉर्ड करने का वीडियो बेहद ही वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो पर 135 मिलियन व्यूज़ है। जानकारी के लिए बता दें कि निखिल कोचर ने एक वायरल ट्रेंड में हिस्सा लेकर सबका ध्यान खींचा।
क्या है वायरल ट्रेंड
बता दें कि इस ट्रेंड में लोग ट्रेन के बाहर फ़ोन चिपका कर खुद का डांस करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। इसके बाद फिर ट्रेन के आगे बढ़ने पर उसके पीछे भागने का नाटक करते हैं। हालाकिं ट्रेन से फोन को सुरक्षित रूप से हटा लिया जाता होगा। वहीं ट्रेन के अंदर बैठा कोई व्यक्ति उस व्यक्ति का वीडियो बनाता है ताकि ऐसा लगे कि वह अपने फोन के पीछे भाग रहा है।
वीडियो हो गया वायरल
निखिल कोचर नाम के युवक का भी इसी ट्रेंड को फॉलो करते वीडियो वायरल हुआ है। दिल्ली के इस युवक ने अपनी डांस रील के लिए 2015 की फ़िल्म ‘दिलवाले’ के गाने ‘मनमा इमोशन जागे’ को चुना। इस रील को दो दिनों में 135 मिलियन व्यूज़ मिले हैं. 4.5 मिलियन से ज़्यादा लोगों ने वीडियो को ‘लाइक’ भी किया, जबकि हज़ारों लोगों ने इस पर कमेंट किए।






