Viral Video: इस कारण नहीं कटा बाइक सवार का चालान...पुलिस वालों ने देखा जैकेट में तो निकला छोटा सा...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 07 Aug, 2026
pc- insta
इंटरनेट डेस्क। आपने सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते देखें होंगे। अब बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। आमतौर पर जब ट्रैफिक पुलिस किसी बाइक सवार को रुकने का इशारा करती है, तो सबसे पहले लोगों के मन में चालान या दस्तावेजों की जांच का ख्याल आता है। लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग निकला।
क्या हैं वीडियो में
वायरल वीडियो में एक बाइक सवार अपनी जैकेट के अंदर एक नन्हे पपी को लेकर सफर कर रहा था। पपी आराम से जैकेट से बाहर झांक रहा था और सड़क का नजारा देखता दिखाई दे रहा था। तभी ट्रैफिक पुलिस ने बाइक सवार को रोक लिया। शुरुआत में युवक को लगा कि शायद उसके कागजात जांचे जाएंगे, लेकिन पुलिस की दिलचस्पी किसी और चीज में थी।
बाइक राइडर की जैकेट में मिला नन्हा पपी
वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी बाइक के पास आते हैं और उनकी नजर सीधे जैकेट में बैठे पपी पर जाती है। एक पुलिसकर्मी बड़े प्यार से पपी को सहलाता है और मुस्कुराते हुए पूछता है, “अच्छे से हो ना?” यह मासूम सवाल सुनकर आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठते हैं। पपी भी पूरी तरह शांत रहता है और पुलिसकर्मी का प्यार आराम से स्वीकार करता है। कुछ पल पहले तक चालान की चिंता कर रहा बाइक सवार भी यह नजारा देखकर हंस पड़ता है। कंटेंट क्रिएटर बॉबरकिड द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।





