Viral Video: गर्लफ्रेंड संग बिस्तर पर लेटा रोमांस कर रहा था पति, पीछे से आ गई बीवी, कर दी जोरदार कुटाई, वीडियो वायरल
- byvarsha
- 26 Jun, 2025

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ी खबरें अक्सर वायरल होती रहती है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे किस्से सुनने को मिल जाते हैं जिन्हे जानकर लोगों का शादी से विश्वास ही उठ जाता है। पति-पत्नी और वो से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो एक्स पर इस समय वायरल हो रहा है। इसमें एक पत्नी अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ बिस्तर पर पकड़ लेती है और फिर उन दोनों की पिटाई करना शुरू कर देती है। वीडियो को देख लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
वीडियो में एक आदमी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिस्तर पर लेटा होता है। तभी उसकी पत्नी वहां पर आ जाती है और हमला कर देती है। महिला पहले तो अपने पति को पीटती है। इसके बाद वह अपने पति की गर्लफ्रेंड पर पंखा खींच के मारती है। वो इन दोनों को बुरी तरह से पीट देती है। इस दौरान आदमी अपनी गर्लफ्रेंड को बचाने की कोशिश करता है। लेकिन महिला गुस्से में अपने पति का मुँह ही नोच लेती है। जब कमरे में मारपीट चल रही थी, तब किसी ने इस वीडियो को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।
Viral Video देख यूजर्स को शादी से आया खौफ
इस वायरल वीडियो को 25 जून को पोस्ट किया गया है। इसके बाद से ये काफी वायरल हो रहा है। ये घटना कब और कहां की है, इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन यूजर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘कलयुग पीक पर है।’ दूसरा लिखता है, ‘कभी बीवी चीट कर रही है कभी पति रोज एक ही जैसी खबरें रीपीट हो रही हैं’।