Viral video: वर्दी में हूं, तेरे मुंह में पेशाब कर दूंगी, महिला सब-इंस्पेक्टर का धमकी देते वीडियो आया सामने, शर्म के मारे...

इंटरनेट डेस्क। पुलिस को लेकर हमेशा मन एक ही ख्याल रहता हैं की हम सुरक्षित है। लेकिन जब पुलिस के कुछ कारनामें सामने आते हैं तो वो सुर्खियों में आ जाती है। इस बार यूपी पुलिस ने बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला काम कर दिया है। मेरठ से सामने आए एक वीडियो ने खाकी वर्दी की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक महिला सब-इंस्पेक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रैफिक जाम में फंसे एक शख्स को खुलेआम धमकी देते हुए कह रही हैं,‘वर्दी में हूं, तेरे मुंह में मूत दूंगी।’ महिला दरोगा की इस बदजुबानी खूब वायरल है।

वीडियो हो रहा वायरल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह पूरा मामला मेरठ के बॉम्बे बाजार इलाके का है, जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ में तैनात महिला दरोगा रत्ना राठी मुजफ्फरनगर से मेरठ लौट रही थीं। इसी दौरान जाम में उनकी कार फंस गई और पास खड़ी दूसरी कार में सवार एक युवक से उनकी बहस हो गई।

दे रही धमकी
खबरों की माने तो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक शांति से बात करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन दरोगा रत्ना राठी अपना आपा खो बैठती हैं। उन्होंने न केवल युवक को बेल्ट से पीटने और जेल भेजने की धमकी दी, बल्कि अभद्रता की सारी हदें पार कर दीं। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, महिला दरोगा का गुस्सा तब और सातवें आसमान पर पहुंच गया जब उनकी कार के सामने एक अन्य वाहन आ गया। उन्होंने अपनी कार का गेट खोला और दबंगई दिखाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल शुरू कर दिया। जब दूसरी कार में बैठी महिला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो दरोगा ने उनके साथ भी बदसलूकी की।

pc -navbharatlive.com