Viral Video: चलती बाइक पर दामाद ने सास को दी खतरनाक मौत, देखकर ही कांप जाएगी रूह...वीडियो हो रहा वायरल
- byShiv
- 06 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और कई वीडियो भी सामने आते रहते है। ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो सामने आया हैं तेलंगाना के करिमनगर जिले से। जहां एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक दामाद ने अपनी ही सास की बेरहमी से हत्या कर दी। इस पूरी वारदात का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या किया
मृतका की पहचान अरुणा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी स्नेहित (28) बताया जा रहा है, जिसने कुछ समय पहले कविता नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को स्नेहित अपनी सास अरुणा को बाइक पर कहीं ले जा रहा था। अरुणा पीछे बैठी हुई थी। इसी दौरान स्नेहित ने चलते वाहन पर ही अपनी सास पर हेलमेट से हमला कर दिया। उसने पीछे बैठी अरुणा के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वह संतुलन खो बैठीं और बाइक से नीचे गिर गईं। गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
झूट बोलने की कोशिश
घटना के बाद स्नेहित ने मामले को छिपाने की कोशिश की। उसने परिवार और आसपास के लोगों को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि अरुणा को अचानक दौरा पड़ा और वह बाइक से गिर गईं। लेकिन जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तो सच्चाई सामने आ गई। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि स्नेहित ने जानबूझकर हेलमेट से हमला किया था, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी।
pc- x.com






