Viral Video: रात में ट्रेफिक में फंसा शख्स 12 बजे भी करता रहा काम, यूजर्स ने लिखा, रोमांस नहीं, फाइनेंस चल रहा
- byShiv
- 09 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आज के दौर में लोग अपने काम के बोझ से बहुत परेशान रहते है, ऑफिस तो ऑफिस लोगों को घर आकर भी बचा हुआ काम करना पड़ता है। लोग अपनी सुविधा या आराम की परवाह किए बिना काम करने को मजबूर हो गए हैं। ऑफिस का काम, ईमेल्स, मीटिंग्स और डेडलाइन ने लोगों को परेशान कर दिया है। ऐसी ही इससे जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक रात के 12 बजे सड़क किनारे अपनी बाइक पर लैपटॉप के साथ काम करता नजर आ रहा है।
क्या हैं पूरा वीडियो
इस वीडियो का कैप्शन है कि रात के 12 बजे बाइक पर रोमांस नहीं, लैपटॉप के साथ फाइनेंस चल रहा है। यह वीडियो न सिर्फ कॉर्पाेरेट कल्चर की सच्चाई दिखाता है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करता है कि क्या हम तरक्की की दौड़ में अपनी शांति और स्वास्थ्य खो रहे हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?
वीडियो में एक युवक को देखा जा सकता है जो रात के 12 बजे सड़क किनारे अपनी बाइक पर बैठकर काम कर रहा है। उसने अपना लैपटॉप बाइक के आगे रख दिया है। पूरा शहर सो रहा है, लेकिन वह व्यक्ति अपने काम में पूरी तरह व्यस्त है। इतने में उस सड़क पर मौजूद एक व्यक्ति उससे कुछ कहता, तो वह थोड़ी मुस्कान के साथ अपने काम में वापस लग जाता है। स्क्रीन पर साफ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है रात 12 बजे, जो यह बताता है कि यह समय बहुत देर रात का है।
pc- ndtv






